बादल कॉलोनी व वार्ड आठ में 50 लाख से होगा विकास
शहर के सभी 25 वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : शहर के सभी 25 वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा। यह बात विधायक दविद्र सिंह घुबाया ने बादल कॉलोनी व वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य शुरू करवाते हुए कही।
विधायक घुबाया ने कहा कि शहर के सभी वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस मौके विधायक दविद्र सिंह घुबाया ने बादल कालोनी के लोगों से समस्याएं जानी और उन्हें जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके वार्ड वासियों डा. जगदीश चौधरी, राज कुमार, अविनाश चंद्र, किरण कुमार, राम गोपाल, संजय कुमार, प्रदीप भगत आदि ने विधायक घुबाया व उनके साथ आए नेताओं का आभार प्रकट किया। इसके बाद वार्ड नंबर आठ में भी विकास कार्यो की नींव रखी गई। इस मौके जेई करनैल सिंह ने बताया कि इन दोनों वार्ड पर खर्चा 50 लाख के लगभग आएगा। इस मौके विधायक के भाई वीरेंद्र घुबाया, विक्टर छाबड़ा, विजय बजाज, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कालड़ा, सतपाल भूसरी, मदन वढ़ेरा, डॉ. शंटी बिट्टू, केवल कामरा, बिट्टू दुरेजा, संदीप ठठई, काका डोगरा व अन्य उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप