Move to Jagran APP

पति के एक्सीडेंट की बात कह ले गए विवाहिता को साथ, फिर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विवाहिता को एक व्यक्ति यह कहकर साथ ले गया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 09:10 PM (IST)
पति के एक्सीडेंट की बात कह ले गए विवाहिता को साथ, फिर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
पति के एक्सीडेंट की बात कह ले गए विवाहिता को साथ, फिर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, फाजिल्का। रात को एक व्यक्ति विवाहिता के घर पर पहुंचा और कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। यह बात सुनकर महिला घबरा गई गई और उस व्यक्ति के साथ चली गई। वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहले से दो व्यक्ति मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

महिला के मुताबिक 22 जुलाई की रात करीब दस बजे वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके घर आया और कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसे तुरंत उसके साथ चलना होगा। यह बात सुनकर महिला घबरा गई और उसके साथ चली गई।

आरोपित उसे गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां दो अज्ञात व्यक्ति पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

महिला ने घर आकर सारी बात पति व परिजनों को बताई। परिजनों ने उसका मेडिकल करवाकर शिकायत पुलिस को दी। एसआइ वीरा रानी ने बताया कि आरोपित बलविंद्र सिंह व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.