सुखवंत बराड़ को मिली नई जिम्मेवारी
संवाद सहयोगी, फाजिल्का राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस की बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब
संवाद सहयोगी, फाजिल्का
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस की बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस कार्यालय में हुई। जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील कुमार जाखड़ विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान स्टेट कंवीनर सुखवंत ¨सह बराड़, महासचिव तरूण त्यागी, वाइस कन्वीनर जगदीप संधू, स्टेट जोनल को-ऑर्डिनेटर जसप्रीत ¨सह, जिला को-ऑर्डिनेटर व वर्किग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ ने स्टेट कन्वीनर बराड़ को हर महीने दस ग्राम पंचायतों में जाना और पंचायत सदस्यों से मिलकर चर्चा करना, पंचायती राज से जुड़े मुद्दों की पहचान करना व उनकी सूची बनाना, पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे पंचायतों संबंधी जन कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत यात्रा के द्वारा जिले के अंदर कांग्रेस समर्पित सरपंच, सदस्य पंचायत, मैंबर ब्लाक समिति, सदस्य जिला परिषद सदस्यों की सूची तैयार करने पर विचारविमर्श किया गया।