जैतो के संघर्ष में शामिल होंगे फाजिल्का के किसान
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर जिला फाजिल्का के प्रधान प्रगट सिंह चक्क पक्खी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर जिला फाजिल्का के प्रधान प्रगट सिंह चक्क पक्खी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी ब्लाक प्रधान व जिले के सैंकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जैतो शहर में पराली संबंधी दर्ज किए गए पर्चे रद्द करवाने के लिए चल रहे संघर्ष में जिले से दस ट्रैक्टर-ट्रालियों में किसानों को वहां संघर्ष में शामिल करने के लिए लाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा किसानों की अन्य मांगों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि किसानों के लिए शुरू की गई स्कीम का लाभ जल्द से जल्द किसानों को दिया जाए। इसके अलावा जिला कमेटी में खाली पड़े पदों को पूरा करने संबंधी भी विचार किया गया।