बुजुर्गो की सेहत जांच कर दी दवाइयां
लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की ओर से वन मल्टीपल वन प्रोजेक्ट के तहत सीनियर सिटीजन वेलफेयर सप्ताह 13 से 20 सितंबर तक मनाया गया जिसके तहत अंतिम दिन क्लब की ओर से वृद्ध आश्रम फाजिल्का में रह रहे सभी सीनियर सिटीजन को सुबह का नाश्ता करवाया गया जिसके बाद क्लब के सदस्य डॉ. पुखराज गाबा की ओर से वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी सीनियर सिटीजन का बीपी शुगर लेवल ऑक्सीजन लेवल टेंपरेचर आदि चेक किया गया है और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का :
लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की ओर से वन मल्टीपल वन प्रोजेक्ट के तहत सीनियर सिटीजन वेलफेयर सप्ताह 13 से 20 सितंबर तक मनाया गया, जिसके तहत अंतिम दिन क्लब की ओर से वृद्ध आश्रम फाजिल्का में रह रहे सभी सीनियर सिटीजन को सुबह का नाश्ता करवाया गया, जिसके बाद क्लब के सदस्य डॉ. पुखराज गाबा की ओर से वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी सीनियर सिटीजन का बीपी, शुगर लेवल, ऑक्सीजन लेवल, टेंपरेचर आदि चेक किया गया है और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।
कैंप के के बाद सभी सीनियर सिटीजन के साथ मिलकर क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण का कार्यक्रम मानव कल्याण आश्रम वृद्ध आश्रम में किया। इस मौके मानव कल्याण सभा के कोषाध्यक्ष अशोक बुद्धिराजा ने बताया कि क्लब द्वारा तीन दिनों से वृद्ध आश्रम फाजिल्का में सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत 18 सितंबर को क्लब द्वारा नाश्ता और शाम को फ्रूट्स की सेवा की गई। 19 सितंबर को क्लब द्वारा दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया। वहीं आज मेडिकल चेकअप कैंप के साथ साथ पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष इशविदर सिंह काठपाल, पीआरओ लोकेश अरोड़ा, सर्विस चेयरपर्सन शैलेंद्र वढेरा, जॉन चेयरपर्सन दीपक मुंजाल, एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर गुरिदर सिंह चोपड़ा, मनीश कसरीजा, अश्वनी परूथी, डा. पुखराज गाबा, संजय विज, नवीन मिगलानी, देवांश वर्मा ने सहयोग किया।