शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग जरूरी
गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज में प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा के निर्देश पर योग संस्कार व यूथ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज में प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा के निर्देश पर 'योग संस्कार व यूथ विषय' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रिटायर्ड प्रोजेक्ट ऑफसर दिल्ली व प्रेम सुख इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. राम अवतार पहुंचे। राजीव गोदारा व जयदेव योगी प्रधान अबोहर योगा फेडरेशन रिसोर्स पर्सन रहे। योग गुरु डॉ. राम अवतार ने योग के आठ अंगों और भारतीय संस्कृति में वर्णित 16 संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग में प्रवेश करने की प्रथम सीढ़ी यम नियम है। इसके साथ-साथ उन्होंने शुद्ध सात्विक आहार और आयुर्वेद पर भी प्रकाश डाला। जयदेव योगी ने अपने अनुभव सांझे करते हुए छात्राओं को ध्यान एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी दी। योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज से सरबजीत सिंह, गुरराज चहल डॉ. लक्खा सिंह सहित लगभग 70 प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रिसिपल हांडा ने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष को सफल राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए बधाई दी। प्रिसिपल व वाइस प्रिसिपल डॉ. इंद्रजीत कौर द्वारा रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।