जसविंद्र तीसरी बार बने वाटर सप्लाई यूनियन के जिलाध्यक्ष
वाटर सप्लाई और सेनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन फाजिल्का का चुनाव शहीद उधम सिंह पार्क में हुआ।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : वाटर सप्लाई और सेनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन फाजिल्का का चुनाव शहीद उधम सिंह पार्क में हुआ। इसमें प्रांतीय महासचिव कुलदीप सिंह, प्रांतीय उप प्रधान भुपिंदर सिंह व प्रांतीय प्रेस सचिव सतनाम सिंह विशेष रूप से पहुंचे।
ब्रांच फाजिल्का व जलालाबाद के सदस्यों ने सहमति के साथ पदाधिकारियों का चुनाव किया। जसविंद्र सिंह को तीसरी बार यूनियन का जिलाध्यक्ष चुना गया। सुखचैन सिंह को महासचिव, रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष, मक्खन लाल को सीनियर उपप्रधान, गुरमीत हांडा को उपप्रधान, अमरजीत सिंह को प्रैस सचिव, बलविद्र सिंह को ज्वाइंट सचिव, निशान सिंह को सहायक कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह को सलाहकार बनाया गया। जलालाबाद इकाई में गुरमीत सिंह को प्रधान चुना गया। महासचिव सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, सीनियर उप प्रधान बलविंदर सिंह, उपप्रधान महिद्र सिंह, ज्वाइंट सचिव करतार सिंह, सहायक वित सचिव शौक सिंह, प्रेस सचिव कुंदन सिंह, सलाहकार अमरजीत सिंह सर्वसम्मति के साथ चुने गए। जिलाध्यक्ष जसविंद्र सिंह व ब्रांच प्रधान गुरमीत सिंह ने आश्वासन दिया कि वर्करों की मांगें मनवाने के लिए सारी टीम को साथ लेकर तनदेही से काम करेंगे। प्रांतीय महासचिव कुलदीप सिंह व प्रांतीय उपप्रधान भुपिंदर सिंह ने कहा कि वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को खत्म होने से बचाने संबंधी व ठेका कर्मियों को रेगुलर करवाने, साप्ताहिक छुट्टी देना, ईपीएफ, ई एसआइ लागू करवाने के साथ अन्य मांगों की पूर्ति के लिए तालमेल संघर्ष समिति 26 नवंबर को एचओडी कार्यालय मोहाली में धरना देगी। इसमें अधिक से अधिक संख्या में वर्करों को पहुंचने की अपील की गई।