कौटिल्य स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
अबोहर रोड पर स्थित कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में जन्माअष्टमी कोविड नियमों का पलन करते हुए जन्माष्ठमी मनाई गई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का :
अबोहर रोड पर स्थित कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में जन्माअष्टमी कोविड नियमों का पालन करते हुए धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण के पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। इस मौके प्रि. कविता सपड़ा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इतिहास व महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया कि व्यक्ति को अपने कर्म करते रहने चाहिए और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें।