आपके आसपास कोई पराली जलाता है तो पुलिस को बताएं : डीएसपी
पंजाब सरकार ने पराली जलाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस को भी निर्देश हैं कि पराली जलाने वालों के पर कार्रवाई की जाए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 11:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अबोहर : पंजाब सरकार ने पराली जलाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस विभाग को भी निर्देश हैं कि पराली जलाने वालों के पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह बात अबोहर के डीएसपी राहुल भारद्वाज ने कही। उन्होंने बताया कि अबोहर में पराली जलाने वाले तीन किसानों पर केस दर्ज किए हैं। पुलिस की टीमें लगातार नजर रख रही हैं। किसी को भी ये इजाजत नहीं है कि वह अपनी सुविधा के लिए दूसरों को परेशान करे। डीएसपी ने लोगों से भी अपील की कि अगर वे अपने आसपास पराली जलते देंखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें