लोगों ने सुझाव व समस्याएं लिखकर बाक्स में डाले
भारतीय जनता पार्टी ने इन लोकसभा चुनावों में अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जन जन के सुझाव जानने के लिए भारत के मन की बात अभियान शुरू किया है। पार्टी हाईकमान के आदेशों पर शहर व गांवों में भाजपा के पदाधिकारी जाकर लोगों के सुझाव एकत्र कर पार्टी हाईकमान को भेंजेंगे।
जागरण संवाददाता, अबोहर : भारतीय जनता पार्टी ने इन लोकसभा चुनावों में अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जन जन के सुझाव जानने के लिए भारत के मन की बात अभियान शुरू किया है। पार्टी हाईकमान के आदेशों पर शहर व गांवों में भाजपा के पदाधिकारी जाकर लोगों के सुझाव एकत्र कर पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। इसी के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को बाजार नंबर 12 में साडी कला मंदिर व बाजार नंबर 11 में ग्रेट लुक के बाहर किया गया जहां एक सुझाव पेटिका रखकर लोगों से सुझाव मांगे गए और सैकडों लोगों ने अपने सुझाव व समस्याएं पत्र पर लिखकर सुझाव बॉक्स में डाले। इस मौके पर भाजपा उत्तर मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिकंदर कपूर ने बताया कि यह सभी सुझाव भाजपा के दिल्ली आफिस में भेजे जाएंगे। इन सभी सुझावों पर मंथन करने के बाद ही पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। उनहोंने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इस मौके पर कर्ण नारंग, भाजपा गौरव टक्कर, रूपेश कुक्कड बावा, देवेन्द्र ¨सह काका, डा. रिशी नारंग, राम किशन गुप्ता, केश्व मंत्री, राज कुमार, प्रवीण टाक, रमेश गांधी, जगदीश भठेजा, चांद पिहवाल, भीमसैन आदि मौजूद थे।