मकर संक्रांति पर आर्य समाज मंदिर में करवाया हवन
मकर संक्रांति पर गोशाला रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 11:46 PM (IST)
जासं, अबोहर : मकर संक्रांति पर गोशाला रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन करवाया गया। आर्य समाज के पुरोहित आचार्य कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। कोषाध्यक्ष शशि छाबड़ा व वरिष्ठ सदस्य प्रदीप गांधी ने मुख्य यजमान के तौर पर भाग लिया। मौके पर आर्य पुत्री पाठशाला की मुख्याध्यापिका कंचन आर्य, बीए वैदिक स्कूल की प्रिसिपल सुनिता आर्य, मनीशा सिडाना, भारती बब्बर, निशा, राजकुमार व ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे। आचार्य कृष्ण शास्त्री ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें