बंदूक साफ करते चली गोली, युवक गंभीर
बसंत नगरी में बुधवार को बंदूक साफ करते हुए गोली लगने से एक एक 27 साल का युवक घायल हो गया। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।
संस, अबोहर : बसंत नगरी में बुधवार को बंदूक साफ करते हुए गोली लगने से एक एक 27 साल का युवक घायल हो गया। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।
नगर थाना पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय हर्षदीप पुत्र धर्मपाल शाम को बंदुक को साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई जो उसके पेट के से आर पार हो गई। नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे व उन्होंने खून से लथपथ पड़े हर्षदीप को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। नगर थाना प्रभारी तेजिदर सिंह ने बताया कि हर्षदीप की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
करंट लगने से पावरकाम कांट्रेक्ट कर्मी की मौत संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : पावरकाम में कांट्रेक्ट पर कार्यरत एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जगविदर सिंह उर्फ जग्गा निवासी डबवाली कलां जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। 27 वर्षीय जसविंदर माता-पिता की इकलौती संतान था।
पावरकाम और टास्को ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान चौधर सिंह ने आरोप लगाया कि यह हादसा सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण हुआ है। मंगलवार को जगविंदर सिंह भगवानपुरा कर्मगढ़ लाइन पर मरम्मत कर रहा था तो ग्रिड से परमिट से निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही बिजली बहाल कर दी गई। करंट लगने से जगविंदर खंभे से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई तथा ग्रिड से बिजली छोड़ने वाले कर्मचारी की लापरवाही से जगविंदर की जान गई है। पुलिस ने बयान के आधार पर हरजिदर सिंह, बलजीत सिंह ठेकेदार व कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।