Move to Jagran APP

43 महीनों का रहता बकाया तुरंत जारी करे सरकार: कंबोज

जल सप्लाई एंड सेनिटेशन इंप्लाइज यूनियन ब्रांच फाजिल्का की बैठक प्रधान खुशहाल कंबोज की अध्यक्षता में आइटीआइ के कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 09:59 PM (IST)
43 महीनों का रहता बकाया तुरंत जारी करे सरकार: कंबोज
43 महीनों का रहता बकाया तुरंत जारी करे सरकार: कंबोज

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जल सप्लाई एंड सेनिटेशन इंप्लाइज यूनियन ब्रांच फाजिल्का की बैठक प्रधान खुशहाल कंबोज की अध्यक्षता में आइटीआइ के कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान जिला प्रधान राज कुमार, चेयरमैन सुखमन्दर सिंह, महासचिव रमेश सिंह, प्रेम लाल, सुखमन्दर सिंह ने मांग करते कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारी वर्ग के साथ जो वायदे किये थे। उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया, बल्कि 200 रुपये जजिया कर के रूप में और काटने शुरू कर दिए हैं। इस कारण समूह कर्मचारी वर्ग में रोष पाया जा रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने मांग करते कहा कि सरकार पिछली रहती डीए की किश्तें तुरंत जारी करे, पे-कमिशन की रिपोर्ट जारी की जाए, दर्जा चार व दर्जा तीन कर्मचारियों को प्रमोशन दी जाएं, ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करके रेगुलर भर्ती की जाए, 43 महीनों का रहता बकाया तुरंत दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का जल्दी हल न किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके रसाल सिंह, लक्ष्मण दास, गुरदीप सिंह, मिट्ठू सिंह, सुरिन्दर कुमार, कशमीर चंद, जगदीश राम, निर्मल सिंह, मेघनाथ, अतर सिंह, राम प्रकाश, बलबीर सिंह, जगदीश राम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.