खेलों से बनाया जा सकता है भविष्य : तानिया
खेलों से भी अपना करियर बनाया जा सकता है इसलिए युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए।
संवाद सहयोगी, अबोहर : खेलों से भी अपना करियर बनाया जा सकता है, इसलिए युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए। यह कहना है फिल्म चक दे इंडिया से विशेष पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तानिया अबरोल का।
तानिया अपना जन्मदिन मनाने के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल सूरज नगरी में पहुंची थीं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका फिल्म जगत में प्रवेश स्पोर्ट्स के कारण ही हुआ। उन्होंने कहा के बच्चों को स्कूली शिक्षा दौरान ही खेलों व अन्य गतिविधियों में भाग लेने पर ध्यान देना चाहिए। लड़कियों को अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी सत्र पर किसी से पीछे नहीं है बस जरूरत है कि वह उत्साह व हिम्मत से आत्मनिर्भर बने। तानिया ने कहा कि आज इन बच्चों के साथ जन्मदिन मना कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। वह यह प्रयास करेंगी कि हर साल अपना जन्मदिन इसी तरह बच्चों के साथ ही मनाए। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का, पंजाबी सम्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल ने तानिया अबरोल को उनके जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की व बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे जीवन में तरक्की करके तानिया अबरोल जैसे अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। कर्नल एसपीएस गाबा, स्कूल के पुराने विद्यार्थी अजीत पाल सिंह रिकू उनकी पत्नी परमजीत कौर के अलावा रविद्र ढाका, नरेंद्र सिंह धनाआ, एडवोकेट एसएस दानेवालिया, प्रिया शर्मा, तानिया की माता सरिता अबरोल, पिता रामकृष्ण अबरोल मौजूद थे। स्कूल हेड सुनीता रानी बलविदर कौर, आरती रानी, सरोज रानी, समीरा सोनिका, नीतू ने तानिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर तानिया ने अपनी फिल्म चक दे इंडिया, धारावाहिक सीआइडी के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों के साथ चक दे इंडिया गाने पर डांस भी किया। सभी ने तानिया की तरक्की की कामना की।