विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांवों में रखे दो करोड़ के विकास कार्यो के नींव पत्थर

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 10:02 PM (IST)

फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया ने शुक्रवार को अलग-अलग गांवों के विकास कार्यो के नींव पत्थर रखकर कार्य शरू ...और पढ़ें

गांवों में रखे दो करोड़ के विकास कार्यो के नींव पत्थर
गांवों में रखे दो करोड़ के विकास कार्यो के नींव पत्थर

संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया ने शुक्रवार को अलग-अलग गांवों के विकास कार्यो के नींव पत्थर रखकर कार्य शरू करवाया। यह कार्य लगभग दो करोड़ रुपए की लागत के साथ संपन्न होगा।

इस दौरान विधयक घुबाया ने गांव वल्लेशाह हिठाड़ से शमशानघाट तक दो किलोमीटर सड़क का 47.43 लाख रुपये से होने वाले कार्य का नींव पत्थर, ढाणी सद्दा सिंह की सड़क जो बीस लाख रुपये के साथ बनकर तैयार हो गई। उसका नींव पत्थर रखकर उद्घाटन किया। वहीं दोना नानका से ढाणी किशोर सिंह तीन किलोमीटर लागत 67.92 लाख रुपये, कावांवाली से ढाणियों तक की एक किलोमीटर सड़क पर 20 लाख और गांव नूर शाह से ढाणी महिद्र सिंह तक 1.75 किलोमीटर सड़क पर 45 लाख रुपये के प्रोजेक्टों के काम को शुरू करवाया। इस मौके विधायक घुबाया ने कहा कि उनका सपना था कि हर गांव व ढाणियों की गलियां पक्की हों, जिसको पूरा करने में मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी व पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि हर गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में किसी भी गांव की सड़क कच्ची नहीं रहेगी। इस मौके उनके साथ कांग्रेस कमेटी देहती प्रधान देस सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रेम कुलरिया, वाइस चेयरमैन बिट्टू, पीएडीबी बैंक चैयरमेन गुरजीत सिंह, मनदीप सिंह, प्रेम सिंह, जोगिन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरमेल सिंह,रमेश सिंह, रमेश, बूड़ सिंह, हरबंस सिंह, अमीर सिंह, गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह, जोगिंद्र पाल, हरमेश सिंह, हरदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह, बख्शीश सिंह, राहुल कुक्कड़, हरबंस सिंह, राज सिंह, संतोख सिंह व अन्य उपस्थित रहे।