नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच युवक नामजद
पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों को नामजद किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 03:14 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 03:14 PM (IST)
जासं, अबोहर : थाना सिटी अबोहर के एसएचओ चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
एएसआइ देसराज ने मलोट रोड पर गश्त के दौरान दिलीप, कुलदीप, लखवीर सिंह, प्रमोद व बृजकिशोर को काबू किया है। इन्होंने शाम छह बजे समय के बाद भी दुकानें खोल रखी थी। सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सिटी-1 अबोहर में मामला दर्ज कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें