Move to Jagran APP

बसों में सवारियां कम, शनिवार को 50 सवारियां लेकर दौड़ी 5 बसें

क‌र्फ्यू के खत्म होने के बाद भले ही लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 04:26 PM (IST)
बसों में सवारियां कम, शनिवार को 50 सवारियां लेकर दौड़ी 5 बसें

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : क‌र्फ्यू के खत्म होने के बाद भले ही लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है, लेकिन अभी भी कोरोना के भय के चलते लोग बसों में सफर करने से परहेज कर रहे हैं। बसों में केवल वह लोग ही सफर करे रहे हैं, जिन्हें बहुत जरूरी काम है।

loksabha election banner

इसके अलावा फाजिल्का से चलकर सीधे फिरोजपुर बस स्टैंड रुकने के चलते रास्ते में पढ़ते विभिन्न बस अड्डों से सवारियां नहीं जा पा रही, जिसका सीधा असर सवारियों की संख्या पर पड़ रहा है।

22 मई से लेकर अब तक फाजिल्का से 540 मुसाफिरों ने सफर किया। वहीं, शनिवार को फाजिल्का से पांच बसें 50 सवारियां लेकर फिरोजपुर, जालंधर व चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।

डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब रोडवेज सब डीपो फाजिल्का द्वारा रोजाना अलग-अलग रूटों पर बसें चलाईं जा रही हैं। यह बस सर्विस सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मुसाफिरों को मुहैया करवाई जा रही है।

शनिवार को फाजिल्का-चंडीगढ़ के लिए सुबह सवा चार बजे, फाजिल्का-जालंधर के लिए सुबह छह बजे, फाजिल्का-फिरोजपुर के लिए सुबह आठ बजे, फाजिल्का-फिरोजपुर के लिए साढ़े नौ बजे, फाजिल्का-अबोहर के लिए साढ़े आठ बजे व फाजिल्का-अबोहर के लिए 10:48 पर बसों के चलने का समय रखा गया था। लेकिन सुबह से लेकर दोपहर तक एक बस जालंधर के लिए 10 सवारियां, दो बस फिरोजपुर के लिए 28 सवारियां, एक बस अबोहर के लिए नौ सवारियां व एक बस चंडीगढ़ के लिए दो सवारियां लेकर रवाना हुई। हालांकि लंबे रूट, यानि जालंधर और चंडीगढ़ को जाने वाली बसों को आगे फिरोजपुर से मुसाफिर मिल गए। लेकिन लोकल बसों में सवारियां काफी कम रही।

---

मुसाफिरों से लिया जा रहा है साधारण किराया

पंजाब रोडवेज सब डीपो फाजिल्का के जनरल मैनेजर अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मुसाफिरों की सुविधा के लिए फाजिल्का से फिरोजपुर और फाजिल्का से अबोहर के रूटों पर बसें चलाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने मुसाफिरों से अधिक किराया वसूलने की अफवाहों से बचने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि मुसाफिरों से साधारण किराया ही लिया जा रहा है।

---

मुसाफिरों का हो रही स्कैनिंग

जनरल मैनेजर शर्मा ने बताया कि बसों को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाता है। इसके अलावा बसों में सफर करते सभी मुसाफिरों के लिए मास्क लगाना जरूरी है। बस में सफर करने से पहले हर मुसाफिर की स्कैनिंग की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.