यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीवाली पर 24 घंटे तैनात रहेंगे फायर ब्रिगेड कर्मी
दीवाली पर पटाखों के कारण आगजनी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है जिनकी रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

संस, अबोहर : दीवाली पर पटाखों के कारण आगजनी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिनकी रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। फायर ब्रिगेड इंचार्ज बिदर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड में अब आठ ड्राइवर व 15 फायरमैन तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को पुडा कालोनी, जहां पटाखों की बिक्री हो रही है वहां पर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक छोटी गाड़ी फायर स्टेशन पर तैयार रखी गई है। उन्होंने बताया कि पहले ही फायर ब्रिगेड पर 24 घंटे कर्मी तैनात रहते हें व अब भी 24 घंटे ड्यूटी पर कर्मी तैनात रहेंगे व सभी कर्मियों को इस बारे हिदायत दी गई है कि कर्मी हर समय तैयार रहें व उनका मोबाइल चालू हो ताकि जरूरत पड़ने पर उनको बुलाया जा सके। बिदर सिंह ने कहा कि वैसे तो पुडा कालोनी में केवल उन्हें ही पटाखे बेचने की इजाजत दी गई है जिसको लाइसेंस जारी किए गए है, लेकिन फिर कई बार कुछ लोग चोरी छिपे गली मोहल्लों में पटाखे बेचते हैं। अगर ऐसे में किसी तरह की अनहोनी होती है तो वह खुद जिम्मेवार होंगे ।
----
अबोहर में चार गाड़िया, एक हुई कंडम, एक गई फाजिल्का
बिदर सिंह ने बताया कि अबोहर में चार गाड़ियां हैं, जिनमें एक कंडम घोषित कर दी गई, जबकि एक गाड़ी फाजिल्का भेजी गई है। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वह अपनी दुकानें इस तरह सजाएं ताकि कि जरूरत पड़ने में फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस को आने जाने में दिक्कत न हो। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वह आतिशबाजी व पैराशूट न चलाएं, क्योंकि इससे हादसे होने का खतरा रहता है।
