महिला से मारपीट की, छह लोगों पर केस
फाजिल्का : थाना वैरोके पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पंचायत बस्ती चक्क ढाब खुशहाल जोइया निवासी दर्शन ¨सह, मदन ¨सह, सुंदरा और उसके पत्नी बलबीर ¨सह, सुरेश ¨सह और अमर ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : थाना वैरोके पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पंचायत बस्ती चक्क ढाब खुशहाल जोइया निवासी दर्शन ¨सह, मदन ¨सह, सुंदरा और उसके पत्नी बलबीर ¨सह, सुरेश ¨सह और अमर ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया। एसआइ लेखराज ने बताया कि शीरा बाई को इलाके में रहने वाले उक्त लोगों ने वीरवार रात को गली में पकड़ लिया। उसे उठाकर अपने घर खींचकर ले जा रहे थे, तभी महिला ने शोर मचाया तो उक्त आरोपितों ने शीरा बाई की पिटाई कर दी। शोर सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपित भाग गए। शीरा बाई ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले खेतों में खाले को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।