40 लीटर अवैध लाहन सहित एक गिरफ्तार
थाना अमरीखास ने सरहद रकबा चक सैदोके में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 40 लीटर अवैध लाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी चक्क सैदोके निवासी सुखदेव ¨सह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके लाहन को सीज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 03:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : थाना अमरीखास ने सरहद रकबा चक सैदोके में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 40 लीटर अवैध लाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी चक्क सैदोके निवासी सुखदेव ¨सह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके लाहन को सीज कर लिया है।
जांच अधिकारी हरबंस ¨सह के मुताबिक चक सैदोके में उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक व्यक्ति लाहन लेकर आ रहा है। पुलिस पार्टी ने सुखदेव ¨सह को रोककर उसकी तलाशी ली तो आरोपित के कब्जे से लाहन बरामद हुई। पुलिस ने लाहन के बारे में पूछा तो आरोपित आनाकानी करने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें