थेंद कलंदर में नहर से अधेड़ का शव मिला
संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का रेलवे स्टेशन के गेट नंबर सी-80 फाटक के पास बुधवार को थेंद कलंदर नहर
संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का रेलवे स्टेशन के गेट नंबर सी-80 फाटक के पास बुधवार को थेंद कलंदर नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव इतना खराब हो चुका है कि चेहरे का मास तक उतर चुका है, जिससे पहचान भी नहीं हो पा रही है। रेलवे पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर थेंद कलंदर के आसपास गांवों में मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी के चौकी प्रभारी ¨छद्र ¨सह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि 40 साल की उम्र के व्यक्ति का शव थेंद कलंदर नहर में बहते पानी के बीच झाड़ियों में फंसा है। शव सड़ गल चुका है, जिसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। मृतक के शरीर पर मिट्टी रंग का कुर्ता और पायजामा है। चेहरा और पैर सड़गल चुके है और शरीर का रंग काला पड़ गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की हालत देखकर लगता है कि काफी पुराना है। शरीर पर फिलहाल किसी प्रकार की चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। आत्महत्या का या फिर नहर में अचानक से गिर जाने का भी हो सकता है। आसपास गांवों के लोगों से शिनाख्त करवाई जाएगी, ताकि शव की पहचान हो सके और वारिसों के हवाले किया जा सके। फिलहाल पहचान होने तक 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है।