स्वच्छ वातावरण के लिए किसी भी क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा वनों के लिए आवश्यक
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती द्वारा चल रहे पौधारोपण संरक्षण मास के समापन पर 60 पौधे रोपित किए
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती द्वारा चल रहे पौधारोपण संरक्षण मास के समापन पर 60 पौधे रोपित किए गए। महासचिव रमन सेतिया ने बताया कि पौधारोपण के आखिरी चरण में आदर्श स्कूल कौड़ियांवाली में 40, महावीर पार्क में 10, संस्कृत विद्यालय में 10, फल व फूलदार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पंजाब संगठन मंत्री विजय आनंद रहे। सर्वप्रथम प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा ने सदस्यों का परिचय करवाकर सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्य मेहमान विजय आनंद ने कहा कि पौधारोपण आधुनिक समय में किसी महायज्ञ से कम नहीं है। प्रदूषित वातावरण आज हमारे लिए एक चुनौती बन गया है। संतुलित वातावरण के लिए किसी भी क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा वनों के लिए आवश्यक होना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज के निर्माण में सभी को सक्रिया भूमिका निभानी चाहिए। स्कूल ¨प्रसिपल नीरू सेठी ने कहा कि वे इन पौधों की पूरी देखरेख करेंगे।