Move to Jagran APP

भारत-पाक सीमा पर मनाई लोहड़ी व विवेकानंद जयंती

संवाद सूत्र, फाजिल्का एकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से चलाए जा रहे एकल विद्यालयों के अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 06:49 PM (IST)
भारत-पाक सीमा पर मनाई लोहड़ी व विवेकानंद जयंती
भारत-पाक सीमा पर मनाई लोहड़ी व विवेकानंद जयंती

संवाद सूत्र, फाजिल्का

loksabha election banner

एकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से चलाए जा रहे एकल विद्यालयों के आचार्यो व पदाधिकारियों द्वारा फाजिल्का के अंतरराष्ट्रीय महावीर (सादकी) बॉर्डर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती व लोहड़ी का त्योहारा मनाया गया। एकल विद्यालय के जिलाध्यक्ष एलडी शर्मा ने बताया कि फाजिल्का आंचल के 270 एकल स्कूलों के आए बच्चों व आचार्यो ने द्वारा लगाए गए भारत माता की जय, विवेकानंद अमर रहे के नारों से सीमा गूंज हु आकाश गूंजमय कर दिया। इस मौके सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडैंट जेआर चौधरी, सहायक कमांडैंट जगदीश राठौड़, समाजसेवक सिद्धार्थ पेड़ीवाल, सुशील गिल्होत्रा, नरिन्द्र ¨सह सवना, जंगीर ¨सह घोघा व श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ¨प्रसिपल दिनेश शर्मा व अन्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। इस मौके एलडी शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया कि जब वह विदेश से लौटे थे तो अपने देश की पवित्र माटी को नमन करके उसमें लेटने लगे और कहने लगे कि मैं अपनी भारत माता की गोद में आ गया हूं। इसलिए आज भारतीय सीमा पर उनकी जयंति मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.