पीएम मोदी के दृढ़ इरादे से मिला सामान्य वर्ग को आरक्षण : चुघ
फाजिल्का : केंद्र सरकार ने सामान्य वर्ग को आरक्षण देकर सराहनीय फैसला लिया है। यह विचार भाजपा महिला मोर्चा व जिलाध्यक्ष व पार्षद कमलेश चुघ ने व्यक्त किए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : केंद्र सरकार ने सामान्य वर्ग को आरक्षण देकर सराहनीय फैसला लिया है। यह विचार भाजपा महिला मोर्चा व जिलाध्यक्ष व पार्षद कमलेश चुघ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वर्णो की स्थिति सुधारने के लिए लंबे समय से देश में आरक्षण को लेकर संशोधन किए जाने की मांग की जा रही थी। भारत के इतिहास में जो कोई सरकार नहीं कर पाई, वो मोदी सरकार ने कर दिखाया है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वर्णों को 10 फीसद आरक्षण देने का क्रांतिकारी फैसला लिया है। चुघ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ इरादे से ही वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें