डॉक्टरों की कमी को लेकर सीएम निवास घेरने की चेतावनी
फाजिल्का : जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सो व अन्य स्टाफ की कमी और ठेके पर रखे ग्रामीण डॉक्टरों को नौकरी से निकालने के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोला है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीसी मनप्रीत ¨सह को मिला और मुख्यमंत्री के नाम पर चेतावनी पत्र सौंपा। इसमें लिखा है कि अगर सप्ताह के में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं की गई तो मुख्यमंत्री व सेहत मंत्री के निवास के आगे धरने लगाए जाएंगे।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सो व अन्य स्टाफ की कमी और ठेके पर रखे ग्रामीण डॉक्टरों को नौकरी से निकालने के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोला है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीसी मनप्रीत ¨सह को मिला और मुख्यमंत्री के नाम पर चेतावनी पत्र सौंपा। इसमें लिखा है कि अगर सप्ताह के में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं की गई तो मुख्यमंत्री व सेहत मंत्री के निवास के आगे धरने लगाए जाएंगे। वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज जांच के लिए आते हैं। डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइंस के अनुसार इतने मरीजों के लिए कम से कम 26 डॉक्टर उन्हें चेक करने के लिए, जबकि 75 बिस्तरों के अस्पताल व इमरजेंसी के लिए 15 डॉक्टर, यानी कुल 41 डॉक्टर होने जरूरी हैं, लेकिन पूरे जिले में इमरजेंसी, इंडोर व मरीजों के चेकअप के लिए ही कुल 46 डॉक्टर हैं। अस्पताल मे महिला मरीजों, डिलिवरियों व सिजेरियन की संख्या 200 से 250 के करीब है। इस हिसाब से कम से कम तीन रेगुलर गायनी डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन एक भी नहीं है। आंखों व ईएनटी का कोई भी डॉक्टर जिला अस्पताल में नहीं है। फाजिल्का के जिला अस्पताल से 13 डाक्टर निकालकर कहीं और भेज दिए गए हैं। नर्सों के कुल मंजूर पद 122 है। इनमें से 54 खाली है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राकेश धूड़िया, जिला महामंत्री अशवनी फुटेला, डॉ. रमेश वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा कमलेश चुग, वीना नारंग, मंडल अध्यक्ष संजीव धूड़िया, पार्षद संदीप चलाना, अरुण वधवा, ते¨जदर नामधारी, नरेंद्र अग्रवाल, रत्न चुघ, पार्षद जगदीश बिस्वाल, बलवीर ¨सह, रमेश कटारिया, गौरव चुघ, ¨प्रस शर्मा, रीगल गोयल, कमल प्रजापति, असीम गिरधर और अशोक पाहवा उपस्थित रहे।