किसानों को आलू का उचित मूल्य दे सरकार
फाजिल्का : भारतीय किसान यूनियन कादियां की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बुद्धराम बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंजाब के प्रैस सचिव बूटा ¨सह चिमनेवाला और पंजाब प्रधान हरमीत ¨सह ने किसानों को आने वाले मुश्किलों संबंधी विचार-विमर्श किया गया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : भारतीय किसान यूनियन कादियां की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बुद्धराम बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंजाब के प्रैस सचिव बूटा ¨सह चिमनेवाला और पंजाब प्रधान हरमीत ¨सह ने किसानों को आने वाले मुश्किलों संबंधी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि किसान को आलू की फसल का पूरा भाव न मिलने के कारण किसानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा अभी तक किसानों को गन्ने का पिछला बकाया नहीं दिया गया, जिस कारण किसान कर्जे के नीचे दबे हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को छह हजार रूपये तीन किश्तों में दिए जाने है, यह किसानों के साथ मजाक है और सभी छोटे किसान इससे खुश नहीं है। अगर केंद्र सरकार ने किसानों को कुछ देना है तो किसानों की मुख्य मांग स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए।
पंजाब प्रधान हरमीत ¨सह ने कहा कि इस समय किसानों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बेसहारा पशु बने हुए हैं, जो किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेसहारा मवेशियों के लिए जल्द से जल्द प्रबंध किए जाए। साथ ही किसानों को फसलों का सही मूल्य देने की मांग भी की गई। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष मनप्रीत ¨सह संधू, निशान ¨सह, जो¨गद्र ¨सह, र¨वद्र कंबोज, गुरचरण ¨सह, जय पाल, रामेश्वर, ¨शगारा ¨सह, कवंलजीत ¨सह, मनजीत ¨सह, कपूर ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, बाज ¨सह, हरबंस ¨सह, आत्मा राम, बलदवे ¨सह, सुखचेन ¨सह, सुरजीत ¨सह और कुलदीप ¨सह उपस्थित रहे।