विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में छठ पर्व की धूम: बिहार-यूपी के परिवारों ने निभाई अपनी पुरानी परंपरा; देखें खूबसूरत Photos

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:28 AM (IST)

फाजिल्का में बिहार और उत्तर प्रदेश के लगभग 350 परिवारों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोते हुए पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पर्व मनाया।

पंजाब में बिहार-यूपी के परिवारों ने निभाई अपनी पुरानी परंपरा (फाइल फोटो)

पंजाब में बिहार-यूपी के परिवारों ने निभाई अपनी पुरानी परंपरा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फाजिल्का में 350 परिवारों ने उत्साह से मनाया छठ पर्व

  2. बिहार-यूपी के परिवारों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोया

  3. 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया

जागरण संवाददाता, फाजिल्का। रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य की तलाश में बिहार व उत्तर प्रदेश से आकर फाजिल्का में बसे परिवारों ने अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को संजोकर रखा है।

इसका नजारा छठी पर्व पर देखने को मिला, जहां करीब 350 परिवारों ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पर्व मनाया। भले ही इन परिवारों ने अपना राज्य छोड़ दिया हो, लेकिन अपनी संस्कृति और वर्षों पुरानी परंपरा को नहीं छोड़ा।

kharna_prasad

छठ पर्व के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और व्रतियों के साथ उनके परिवारों में भी खास उत्साह देखने को मिला। छठ पर्व को लेकर व्रतियों ने करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखा।

chath_puja_maiya

इस दौरान उन्होंने पूरी आस्था के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। व्रत की कठिन साधना में परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। छठ पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने वाली परंपरा के रूप में भी दिखाई दिया।

chath_puja_latest

पर्व के अंतिम चरण में व्रतियों ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सूर्य देव की आराधना और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ व्रत संपन्न हुआ। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी की।

chath_puja

जालंधर में पिछले तीन दिनों से जारी छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने व्रत संपन्न किया। सुबह के समय सर्दी है ठंडी हवाओं के बावजूद शहर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री तथा परिवार के साथ छठ घाट पर पूजा की। इस मौके पर छठ घाटों पर जहां छठी माता के गीत गूंजे वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी तथा धार्मिक गीतों के साथ व्रत संपन्न किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।