कोर्ट कांप्लेक्स में बुजुर्ग को पीटा, आठ पर केस
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सिटी थाना के अंतर्गत आते कोर्ट कांप्लेक्स में एक बुजुर्ग के साथ कुछ लोगों न
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सिटी थाना के अंतर्गत आते कोर्ट कांप्लेक्स में एक बुजुर्ग के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने बुजुर्ग मुंबेके निवासी मिलख ¨सह की शिकायत पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपितों में बड़ा मुंबेके निवासी रमेश ¨सह, बलकार ¨सह, लाल ¨सह, संदीप ¨सह, बसन ¨सह, प्यारो बाई, पाशो बाई और गुरमीत कौर शामिल है। पीड़ित बुजुर्ग की भतीजी को भगाकर ले जाने के मामले में अदालत में सुनवाई थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जांच अधिकारी सरबजीत ¨सह ने बताया कि मिलख ¨सह की भतीजी को आरोपितों ने भगाकर अपने परिवार के किसी एक लड़के के साथ शादी करवा दी थी। इस बात से मिलख ¨सह काफी खफा थे, जिसके चलते पहले ही पुलिस को शिकायत दे रखी थी। उसी मामले में 29 अगस्त को कोर्ट कांप्लेक्स फाजिल्का में सुनवाई थी, मिलख ¨सह और दूसरी ओर से भी लोग पेशी पर आए हुए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर मिलख ¨सह और आरोपितों का विवाद हो गया। बात बहस से बढ़कर मारपीट पर पहुंच गई। मिलख ¨सह ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपितों ने पहले उसकी भतीजी को भगाकर अपने बेटे से शादी करवा दी। मौजूदा समय में मिलख ¨सह की भतीजी आरोपितों में रमेश ¨सह के परिवार के साथ ही रह रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।