विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Crime: पानी की बारी को लेकर पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या, जमीन को लेकर पड़ोसी से चल रहा था विवाद

Published: Fri, 19 Jul 2024 07:05 AM (IST)

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव पक्का में गुरुवार देर शाम को पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में ...और पढ़ें

पानी की बारी को लेकर पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या
पानी की बारी को लेकर पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या

 जागरण संवाददाता, फाजिल्का। जिले के गांव पक्का में गुरुवार देर शाम को पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के द्वारा झगड़े के दौरान फायर किया, जिसके चलते दुसरे पक्ष के पिता-पुत्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जलालाबाद अछरू शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

मौके पर मौजूद मृतक के भाई कारज सिंह ने बताया कि उसके भाई अवतार सिंह ने गांव पक्का में 8 एकड़ के करीब जमीन ठेके पर ली हुई थी, जबकि इससे पहले गांव के ही निवासी बलविंदर सिंह ने जमीन को ठेके पर लिया हुआ था। लेकिन मालिकों के साथ कुछ विवाद के चलते उन्होंने बलविंदर सिंह की बजाय अवतार सिंह को जमीन ठेके पर दी। जिसकी बलविंदर सिंह रंजिश रखता था।

दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ

गुरुवार को जब उसका भाई अवतार सिंह व भतीजा हरमीत सिंह खेत में मौजूद थे तो बलविंदर सिंह के साथ पानी को लेकर झगड़ा हुआ। बलविंदर सिंह ने जहां से पानी खेतों तक पहुंचा था उसको बंद कर दिया और कहा कि वह कहीं ओर से पानी ले। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके भाई वह भतीजे पर फायर करते हुए उनको मौत के घाट उतार दिया।

परिवार में अब केवल एक बेटा बच्चा है

कारज सिंह ने बताया कि परिवार में अब केवल एक बेटा बच्चा है, लेकिन वह भी अपाहिज है। जबकि परिवार का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। उधर मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जलालाबाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव पक्का में गन शूट का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि 315 बोर के साथ फायर किया हो सकता है। इस सबंधी पुलिस जांच कर रही है। बयान दर्ज करने के बाद उक्त मामले में आगे की करवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।