पुतले फूंक दशहरा मनाएंगे किसान
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ब्लाक जलालाबाद की ओर से एक अक्तूबर से लगाया गया धरना वीरवार को 22वें दिन में शामिल हो गया।
संवाद सूत्र, जलालाबाद : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ब्लाक जलालाबाद की ओर से एक अक्तूबर से लगाया गया धरना वीरवार को 22वें दिन में शामिल हो गया। जलालाबाद से फाजिल्का रोड पर पड़ते टोल प्लाजा माहमूजोईया, पेट्रोल पंप व का लगातार घेराव जारी है। धरने के चलते टोल प्लाजा की पर्ची बिल्कुल फ्री रही। इस दौरान किसानों ने कहा कि किसानों की एकता के साथ ही पंजाब सरकार किसानों के हक में प्रस्ताव पास किया। किसान नेताओं ने मोदी सरकार की तरफ से लागू किए तीनों ही कानून और बिजली संशोधन बिल 2020 वापस लेने की मांग की ।
जिला प्रधान गुरविंदर सिंह मन्नेवाला ने कहा कि 25 अक्तूबर को किसान केंद्र सरकार व मोदी के पुतले फूंक कर दशहरा मनाएंगे। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कानून पास किए हैं, उससे पंजाब के किसान ही नहीं छोटा बड़ा व्यापार भी खत्म हो जाएगा। किसानों ने मांग की कि केंद्र सरकार किसानों विरुद्ध लाए खेती कानून तुरंत वापस ले। इस दौरान प्रोफेसर सुरजीत सिंह मंदिर मुहार की टीम ने इंकलाबी नाटक पेश किया और लोक गायक निशान भुल्लर और दलजीत चाहल ने किसानी और गीत पेश किए। धरने को जिला प्रधान गुरविदर सिंह मन्नेवाला, सतपाल सिंह भोडीपुर, सावन सिंह ढाबा, जोगा सिंह भोडीपुर, पीपल घांगा, पूरन सिंह तंबूवाला, पाला बट्टी जीवा अराई, बलदेव बट्टी, बिशंबर सिंह बिल्लीमार, शेर सिंह चक्क सैदोका, बलवंत सिंह खालसा ने संबोधन किया।