Move to Jagran APP

महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरूरत : डा. सेठी

डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में प्रिंसिपल डा. उर्मिल सेठी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरूरत : डा. सेठी
महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरूरत : डा. सेठी

संस, अबोहर : डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में प्रिंसिपल डा. उर्मिल सेठी के मार्गदर्शन में प्राध्यापक वर्ग ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से भाषण का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर डा. सेठी ने महिला दिवस की नारी वर्ग को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि महिलाओं के प्रति प्रशंसा, सम्मान, प्यार प्रकट करते हुए महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर महिला दिवस मनाया जाता है। डा. सुनीता छाबड़ा ने नारी सुरक्षा की आवश्यकता के बारे में बताया। नारी पर होने वाले अत्याचार एवं शोषण के बारे में चर्चा करते हुए स्व रक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डा. मनदीप कौर ने शोषण उत्पीड़न के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस प्रकार के शोषण से बचने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न नियम और कानूनों के बारे में बताते हुए इन कानूनों का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। हरप्रीत कौर ने अपने विस्तारण भाषण में पौष्टिक भोजन के गुण एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समस्त छात्र अध्यापिकाओं को पौष्टिकता से भरपूर व्यंजन के बारे में बताया। चरण सिंह ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य की जानकारी दी।

सरकारी स्कूल केरियां में मनाया महिला दिवस

संवाद सूत्र, फाजिल्का :

सरकारी हाई स्कूल केरियां जिला फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय वूमैन डे मनाया गया। स्कूल प्रमुख संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान पंजाबी के सेवानिवृत मिस्ट्रेस सतवंत कौर थे। इस मौके पर स्कूल मुखी ने अपने संबोधन में महिलाओं के हक के लिए मिल जुलकर कोशिश करने की बात कही। इस मौके प्री बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.