विद्यार्थियों ने किया शहीदों को नमन
संवाद सूत्र, जलालाबाद : दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल जलालाबाद में शहीद भगत सिंह की याद में विशेष प
संवाद सूत्र, जलालाबाद :
दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल जलालाबाद में शहीद भगत सिंह की याद में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों में अपने देश के प्रति त्याग और बलिदान की भावना का विकास करना था। इस मौके छात्रों को शहीद भगत सिंह के बलिदान एवं उनके जीवन से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई। प्रिसिपल इंदू कौल ने बताया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का देश को स्वतंत्र कराने में बहुत बड़ा योगदान है। आज के ही दिन लाहौर में राजगुरू, सुखदेव और भगत सिंह को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी, उस समय भगत सिंह की आयु मात्र 23 वर्ष थी। इन्हीं की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जाता है। इस मौके विद्यार्थियों द्वारा नाटक, गीत व कविता के जरिए शहीदों को याद किया गया।