यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काम्फी इंटरनेशनल स्कूल में मनाई दीवाली
अबोहर रोड पर स्थित काम्फी इंटरनेशनल स्कूल में दीवाली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में तोरण मेकिग ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, फाजिल्का: अबोहर रोड पर स्थित काम्फी इंटरनेशनल स्कूल में दीवाली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में तोरण मेकिग, दीया मेकिग, फेंसी ड्रेस मुकाबले करवाए गए व प्राईमरी विग में हैलोवीन थीम करवाई गई।
इस मौके प्रिसिपल सुजाता चौधरी ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चों को प्रण लेना चाहिए कि वह प्रदूषण रहित दीवाली ही मनाएंगे। उन्होंने बच्चों को ग्रीन दिवाली मनाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल पटाखे चलाकर ही दीवाली की खुशियां नहीं मनाई जा सकती। दीवाली मनाने के ओर भी कई तरह के तरीके हैं, जैसे उस दिन घरों में रंगोली बनाकर या पौधे लगाकर भी दीवाली की खुशियां मनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पटाखों से बहुत प्रदूषण फैलता है व हमें इससे बचना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस मौके बच्चों ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प लिया। इस मौके स्कूल चेयरमैन गौरव झींझा ने कहा कि हमें आपसी सौहार्द से इस पर्व को मनाना चाहिए। यह असत्य पर सत्य की विजय व अंधेरे पर उजाले की विजय का भी प्रतीक है। हमें अपने ज्ञान रूपी उजाले से अज्ञानता रूपी अंधेरे पर विजय पानी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को प्रदूषण मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने के लिए भी प्रेरित किया व सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके स्कूल चेयरमेन गौरव झींझा, प्रिसिपल सुजाता चौधरी एवं समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित था। ठेका कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाल सौंपा ज्ञापन संवाद सूत्र, जलालाबाद : ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर ठेका कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश समक्ष लगाया गया धरना 55वें दिन में प्रवेश कर गया। ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रदेश नेता शेर सिंह खन्ना, वरिदर सिंह मोमी, जगरूप सिंह, गुरविदर सिंह, महिदर सिंह रोपड़ ने कहा कि रविवार को मोरिडा में कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में शामिल होकर रोष मार्च निकाला गया, जिसके बाद सिविल प्रशासन की मौदूगी में बीडीपीओ हरकिरत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया
। इसी तरह कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिदरा जोकि नया कर्मचारी वेलफेयर एक्ट बनाने वाली सब कमेटी के मुखिया हैं, उन्हें मोर्चे के प्रमुख वरिदर सिंह मोमी व शेर सिंह खन्ना के नेतृत्व में पटियाला में मार्च करकें मांग पत्र सौंपे गए।
