मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर की मौत
फाजिल्का के अंडरब्रिज के निकट कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे मजदूर पर मिट्टी का तोंदा गिरने से मौत हो गई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का के अंडरब्रिज के निकट कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे मजदूर पर मिट्टी का तोंदा गिरने से मौत हो गई। सोमवार को अंडरब्रिज कंस्ट्रक्शन के कार्य के दौरान एक गड्ढा डालकर काम किया जा रहा था। जब एक मजदूर उसमें काम करने के लिए उतरा तो उसके ऊपर मिट्टी गिर गई, जिसकी नीचे वह दब गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना रेलवे विभाग तथा ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने जेसीबी की मदद से गढ्डे में गिरी मिट्टी को खोदकर मजदूर को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि जहा मजदूर गिरा वहा की जगह पहले से ही नरम थी। जब मजदूर वहा पर काम करने के लिए जाने लगा तो उसने उसे मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और गढ्डे में जाते ही उस पर मिट्टी गिर गई। गढ्डे से बाहर निकालने के बाद मजदूर को एंबुलेंस की मदद से फाजिल्का के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।