दिव्यांग के लिए बैसाखियां भेंट की
समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति को शापूरजी पालून जी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए बैसाखियां भेंट की। संस्था के सेवादार दास सुभाष मानव ने बताया कि कुछ दिन पहले संस्था के पास एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति बैसाखियां लेने के लिए आवेदन किया था।
जासं, अबोहर : समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति को शापूरजी पालून जी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए बैसाखियां भेंट की। संस्था के सेवादार दास सुभाष मानव ने बताया कि कुछ दिन पहले संस्था के पास एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति बैसाखियां लेने के लिए आवेदन किया था। संस्था की सर्वे टीम ने इसे सही पाया।
संस्था के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सेवादार सुरेंद्र गांधी ने अबोहर में अमृत योजना के तहत काम कर रही शापूरजी पालन जी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य जावेद बलोच के साथ संपर्क किया। जावेद बलोच ने एक जोड़ी बैसाखियां भेंट की। यह बैसाखियां संस्था के सेवादार सुभाष मानव और दविदर सिंह रावत ने दिव्यांग व्यक्ति को इलाज के दौरान ही सिविल अस्पताल अबोहर में जाकर उसे भेंट की।