Move to Jagran APP

शहर के सुंदरीकरण के लिए निगम लेगा आर्कीटेक्ट फैलोज की सेवाएं

चोखा अबोहर प्रोजेक्ट के तहत शहर को सुंदरीकरण के लिए नगर निगम ने आर्चीटेक्ट फैलोज की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर निगम ने योग्य उम्मीदवारों से निवेदन मांगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:50 PM (IST)
शहर के सुंदरीकरण के लिए निगम लेगा आर्कीटेक्ट फैलोज की सेवाएं
शहर के सुंदरीकरण के लिए निगम लेगा आर्कीटेक्ट फैलोज की सेवाएं

संस, अबोहर : चोखा अबोहर प्रोजेक्ट के तहत शहर को सुंदरीकरण के लिए नगर निगम ने आर्चीटेक्ट फैलोज की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर निगम ने योग्य उम्मीदवारों से निवेदन मांगे हैं। नगर निगम यह प्रोजेक्ट आइआइएसइआर मोहाली के सहयोग से लागू कर रही हैं, जिसमें शहर को आधुनिक दिश देने के लिए विरासत को संभालने व शहर निवासियों को उत्तम दर्जे की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी है।

loksabha election banner

नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने बताया कि शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार बड़ी रकम खर्च कर रही है व शहर का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसके चलते शहर के आर्कीटेक्ट लैंड स्केप को भी नई पहचान देने के लिए नगर निगम की ओर से 6 महीने के लिए फैलोज की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नगर निगम द्वारा सीनियर व जुनियर फैलोज से आवेदन मांगे गए हैं जो शहर के चोगिरदे को ध्यान में रखते हुए शहर की रुपरेखा बनाकर इसको लागू करने में निगम की मदद कर सके। यह निगम को स्थान विशेष के बढि़यां डिजाइन मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर फैलोज को 50 हजार व जूनियर फैलोज को 35 हजार प्रति महीना व उनके रहने व खाने पीने का खर्च निगम द्वारा किया जाएगा।

किसान महारैली की तैयारियों पर किया मंथन संवाद सहयोगी, अबोहर : संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर चार अप्रैल को अबोहर की अनाड मंडी में विशाल किसान रैली की जा रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक किसान भवन नई अनाज मंडी में की गई जिसमें विभिन्न किसान संगठनों ने हिस्सा लिया।

बैठक में भाकियू एकता सिद्धूपुर, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, जम्हूरी किसान सभा, क्रातिकारी किसान यूनियन, भाकियू उग्राहा, टेक्निकल सर्विस यूनियन, आजाद किसान मोर्चा, भाकियू कादियां के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व डीआइजी लखमिदर सिंह जाखड़ ने बताया कि मुख्य रूप से बलवीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह डल्लेवाल, रूलदु सिंह मानसा, गुरनाम सिंह चंडूनी, बलजीत सिंह इंचार्ज आईटी सैल संयुक्त किसान मोर्चा व राजिद्रदीप सिंह वाला के साथ योगराज सिंह व सोनिया मान शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रैली ऐताहासिक होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को एकजुट करने के लिए गांवों में किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.