विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आभा स्केयर सिटी में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 10:00 PM (IST)

नगर निगम ने बस स्टैंड के सामने स्थित पुराने वाटर व‌र्क्स वाली करीब 23.90 एकड़ जगह आभा स्केयर सिटी में ...और पढ़ें

आभा स्केयर सिटी में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू
आभा स्केयर सिटी में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू

राज नरूला, अबोहर : नगर निगम ने बस स्टैंड के सामने स्थित पुराने वाटर व‌र्क्स वाली करीब 23.90 एकड़ जगह आभा स्केयर सिटी में से पांच एकड़ में स्टेडियम बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा बस स्टैड की तरफ से हनुमानगढ़ रोड तक दो सड़कें भी निकाल दी गई है।

कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने बताया कि कुल 23.90 एकड़ जगह में से पांच एकड़ में स्टेडियम बनाया जा रहा है, जबकि पुराने नेहरू स्टेडियम वाली जगह पर पार्क का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अलग अलग तरह के खेल के मैदान व दौड़ने के लिए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक खेल स्टेडियम अजीमगढ़ क्षेत्र में व एक खेल स्टेडियम इंद्रा नगरी में बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1.80 एकड़ में प्रबंधकीय ब्लाक बनाया जाना है। इसके अलावा 02.19 एकड़ रकबे में पार्क का निर्माण किया जाना है। 0.555 एकड़ एरिया अंडर ओशर, 0.680 अंडर एरिया एक्सीटिग स्कीम, 3.32 एकड़ अंडर एरिया पार्किग, एरिया अंडर रिसर्व पाकेट 0.82 एकड़, एरिया अंडर रोड एंड पावरस 6.3692, एरिया अंडर कमर्शियल यूज के लिए 03.047 व एरिया अंडर पब्लिक यूटीलीटिस 0.1188 एकड़ रखा गया है। उन्होंने बताया कि पांच एकड़ में स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय एक छत के नीचे आने से लोगों को राहत व सुविधा मिलेगी। नेहरू स्टेडियम को बस स्टेंड मे मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जगह पर एक आधुनिक खेल स्टेडयिम का निर्माण, एक शानदार पार्क, मिनी सचिवालय, पार्किग बनाए जाने की योजना है जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का काम दिसंबर तक पूरा हो जाने की संभावना है, जबकि मिनी सचिवालय इत्यादि का काम आगामी छह महीने में पूरा हो जाने की संभावना है । नए वाटर व‌र्क्स से डाली जा रही है पाइप: एक्सईएन

पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जुगल किशोर ने बताया कि वाटर व‌र्क्स की डिग्गियां काफी पुरानी व कंडम हो चुकी थी व इसमें सेम आ चुकी थी, जिस कारण यह इस्तेमाल नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ रोड पर नए बनाए गए वाटर व‌र्क्स से सप्लाई देने के लिए पाइप डालने का काम चल रहा है, जिससे यहां से पानी शहर को सप्लाई किया जाएगा।