विद्यार्थियों ने बुरी आदत छोड़ने का लिया संकल्प
मलोट रोड पर स्थित गुर आत्मवल्लभ जैन आदर्श विद्यालय चुवाड़ियांवाली में संविधान दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 04:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : मलोट रोड पर स्थित गुर आत्मवल्लभ जैन आदर्श विद्यालय चुवाड़ियांवाली में संविधान दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपनी एक बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया। प्रिसिपल नरेश सपड़ा ने संविधान दिवस की महत्ता व इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था और उसी याद में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान महज कुछ पन्नों की किताब नहीं है। बल्कि संविधान में स्थापित नियमों व कानूनों के जरिए आज भारत पूरे विश्व में एक गहरी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ है। कार्यक्रम में समूह स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें