विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Oct 2019 12:22 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:15 AM (IST)

दिवाली के वक्त नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर
सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

संवाद सहयोगी, अबोहर : दिवाली के वक्त नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोग भी परेशान हैं। वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मी पांच दिन से हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मी अपनी मांग पर अड़िग हैं कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल से सड़कों पर गंदगी और नालियों का मलबा फैला पड़ा है। दुर्गध से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। कई दिनों से बाजारों व मोहल्लों की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में बाजारों में कूड़े के ढेर लग रहे हैं। लोग नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है।

सफाई कर्मी वेतन न मिलने से हड़ताल पर हैं व ऐसा करना अपनी मजबूरी बता रहे हैं। वहीं लोगों में भी जागरूकता का अभाव है। दुकानदार अपनी दुकानों पर दिवाली को लेकर सफाई कर कूड़ा सड़क किनारे फेंक रहे हैं। हालांकि उन्हें इस बात का पता है कि सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं और कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। अगर दुकानदार दुकानों का कूड़ा सड़क पर न फेंके व इसको डिपो में डालें तो कम से कम सड़क के बीच तो कूड़े के ढेर नहीं लगेंगे। नई आबादी के स्टील ओवरब्रिज पर ही लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। त्योहार के मद्देजर के प्रशासन को सफाई कर्मियों को जल्द वेतन जारी कर हड़ताल खत्म करवानी चाहिए।