मैंगो पार्टी का बच्चों ने उठाया लुत्फ
सरदार भागसिंह पब्लिक स्कूल में में येलो डे सेलिब्रेट किया गया जिसकी थीम मैंगो पार्टी रखी गई थी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 10:54 PM (IST)
संस, अबोहर : सरदार भागसिंह पब्लिक स्कूल में में येलो डे सेलिब्रेट किया गया, जिसकी थीम मैंगो पार्टी रखी गई थी। प्रिसिपल रूचिका शर्मा ने बच्चों को बताया कि पीले रंग का सबसे बढि़या फल मैंगो यानी आम फलों का राजा है। इसकी मिठास सब फलों से बढ़कर है। शर्मा ने बताया कि बच्चों को रंगों का महत्व समझाने के लिए मैंगो ड्राइंग कंपीटिशन भी आयोजित किया गया। इसके अलावा मैंगो के बारे में कविता पाठ और शॉर्ट मूवी भी दिखाई गई। मैंगो क्विज और येलो बैलून गेम्स आदि आयोजित की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे विशेष तौर पर पीले रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे। अंत में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें