जैन नगरी के बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व जैन नगरी गली नं एक के बच्चों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 07:05 PM (IST)
जासं, अबोहर : बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व जैन नगरी गली नं एक के बच्चों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी जेब खर्ची से राशि बचाकर मेघनाद, कुंभकर्ण, रावण व श्रीलंका के पुतले बनाए। इस अवसर पर कम पटाखे डालकर पर्यावरण का ध्यान भी रखा गया। इस अवसर पर आयुष वाट्स, चैतन्य जसूजा, प्रणब मदान, हरगुण छाबड़ा, युवी चौधरी, कबीर कवातरा, उलफत, अभय सहित मोहल्ले के काफी बच्चे एवम गणमान्य नागरिक व महिलाएं भी उपस्थित थीं। सर्वप्रथम रावण की सोने की लंका को आग लगाई तत्पश्चात मेघनाथ, कुंभकर्ण व रावण के पुतले जलाए गए। पुतले दहन करने के पश्चात आयोजकों ने जलेबी का प्रसाद वितरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें