सिख संगत ने केंद्र सरकार व कंगना रणौत का फूंका पुतला
अबोहर में सिख संगत ने भी किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार व कंगना राणौत का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बख्शीश सिंह जामणिया ने कहा कि अबोहर में सिख संगत का किसान आंदोलन को समर्थन तो अभी शुरू हुआ है।
संवाद सहयोगी, अबोहर : अबोहर में सिख संगत ने भी किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार व कंगना राणौत का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बख्शीश सिंह जामणिया ने कहा कि अबोहर में सिख संगत का किसान आंदोलन को समर्थन तो अभी शुरू हुआ है। इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो वे दिल्ली तक जाएंगे और किसानों को समर्थन देंगे। यदि उनको किसानों को राशन, पानी भेजना पड़ा तो सिख संगत इससे भी पीछे नहीं हटेंगी। दविद्र सिंह ने कहा कि कंगना राणौत ने बुजुर्ग माता के बारे में जो अपशब्द कहे हैं, उसे बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो कंगना के पुतले यूं ही फूंके जाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कंगना खुद एक महिला है और महिला होकर इस तरह की भद्दी बातें करना उसे शोभा नहीं देता। इसलिए अबोहर में सिख संगत ने बुजुर्ग माता को सम्मान देते हुए कंगना राणौत का भी पुतला फूंका है। दविद्र सिंह फौजी ने कहा कि किसान अन्नदाता कहलाता है। किसानों की बदौलत पूरे संसार को भर पेट भोजन मिलता है। इसलिए हर किसी को किसानों का समर्थन करना चाहिए। सरकार किसानों की जमीनों पर कब्जा करना चाहती है। लेकिन पंजाब के जागरूक किसानों की बदौलत सरकार अपने मनसूबों पर कामयाब नहीं होगी। इस मौके पर शरनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरविद्र सिंह रिकी, सोहन सिंह फौजी, बलजीत सिंह संधू, मनजीत सिंह संधू, सुरेंद्र सिंह चलाना, बाबा दविद्र सिंह , सतनाम सिंह, गुरचरन सिंह, बबलू बहल, हरप्रीत जुगनू सोनी, राहुल चुघ, बलजीत सिंह बबला व महिलाएं मौजूद थी।