दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित पांच पर केस
सिटी नंबर 2 की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सास ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
संस, अबोहर : सिटी नंबर 2 की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुर्गा नगरी में रहने वाली क ाजल पुत्री मुरली सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसे तंग परेशान करने लग पड़े व कार की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार, अशोक कुमार, बेबी पत्नी अशोक कुमार, सुमित पुत्र अशोक कुमार व कंचन निवासी 217 डी, 06 ब्रिजपुरी सिभान नजदीक सिभान पब्लिक स्कूल नई दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें