केरियां स्कूल के विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस दी
सरकारी हाई स्कूल केरियां के विद्यार्थियों ने हिंदी अध्यापिका अर्पणा की अध्यक्षता में जिला रोजगार कार्यालय में शैक्षणिक दौरा किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सरकारी हाई स्कूल केरियां के विद्यार्थियों ने हिंदी अध्यापिका अर्पणा की अध्यक्षता में जिला रोजगार कार्यालय में शैक्षणिक दौरा किया। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में स्थित कार्यालय में गाइडेंस काउंसलर नेहा ने कहा कि तकनीकी और उच्च शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि मेहनत वह सुनहरी चाबी है, जो भविष्य के सारे दरवाजे खोल देती है। बैंक अधिकारी जसपाल सिंह द्वारा बैंक के साथ संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बैंकों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन लिया जा सकता है। स्कूल की हिंदी अध्यापिका अर्पणा ने समूह अधिकारियों का आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें