पीएम के जन्मदिन पर पॉलीथीन प्रयोग न करने की ली शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो दक्षिण मंडल ने महाराणा प्रताप मार्केट में मनाते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा की सफाई की गई।
जागरण संवाददाता, अबोहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो दक्षिण मंडल ने महाराणा प्रताप मार्केट में मनाते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा की सफाई की गई। भाजयुमो के जिला प्रधान सिकदर कपूर और भाजयुमो दक्षिण मंडल प्रधान विशाल निराणियां के नेतृत्व में मनाए गए इस कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने इस सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया।
विधायक अरुण नारंग के बेटे कर्ण नारंग भाजपा के प्रांतीय उपप्रधान धनपत सियाग, दलजीत तिन्ना भी मौजूद थे। धनपत सियाग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की नीतियों से वैसे तो हर देशवासी पूरी तरह से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़ रहा है फिर भी उनकी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में युवा वर्ग विशेष भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।