डीपीएस किड्स में मनाया सामूहिक जन्मदिवस
डीपीएस किड्स स्कूल में बच्चों का जन्मदिन व ग्रीन डे मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 07:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : डीपीएस किड्स स्कूल में बच्चों का जन्मदिन व ग्रीन डे मनाया गया। स्कूल को हरे रंग के गुब्बारों, रिबन व दुप्पटों से सजाया गया। नन्हें बच्चे भी हर रंग के कपड़ों में खूब सज रहे थे। वरूण, शिवांगी, जैविक, आयान कुक्कड़, जैसमीन ने एक साथ केक काटा। थीम के हिसाब से बच्चों के अभिभावक भी हरे रंग की वेशभूषा में आए। बच्चों ने माइक टाइम एक्टीविटी में ट्री विषय पर कुछ पंक्तियां बोली। बच्चों ने पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। स्कूल चेयरमैन मंजीत स्वामी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें