विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राइफल आइएसएसएफ में अशिता प्रथम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 10:06 PM (IST)

स्व. सुरेंद्र जाखड़ की पावन स्मृति में गठित सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट की ओर हिमांशु मेहता मेमोरियल शूटिग चैंपियनशिप का आयोजन ...और पढ़ें

राइफल आइएसएसएफ में अशिता प्रथम
राइफल आइएसएसएफ में अशिता प्रथम

संस, अबोहर : स्व. सुरेंद्र जाखड़ की पावन स्मृति में गठित सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट की ओर हिमांशु मेहता मेमोरियल शूटिग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के समापन पर विजेताओं को कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने सम्मानित किया।

संदीप जाखड़ ने बताया कि उनके परम मित्र स्व. हिमांशु द्वारा वीटी शूटिग स्पो‌र्ट्स एकेडमी खोली गई थी क्योंकि हिमांशु पेशे से वकील होने के साथ-साथ एक बहुत बढि़या शूटर भी थे ओर स्व. हिमांशु मेहता की याद में यह टूर्नामेंट करवाया जा रहा है क्योंकि उनका सपना था कि इलाके के बच्चे अन्य खेलों की भांति शूटिग में भी भाग ले ओर देश का नाम रोशन करें। इस टूर्नामेंट में राइफल आइएसएसएफ में अशिता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, रुबानी ने तृतीय, राइफल एनआर में सौम्या गुप्ता ने प्रथम, शिवाय खुराना ने द्वितीय, गजिदर ने तृतीय, पिस्टल आइएसएसएफ में परमिदर ने प्रथम, रामनीत ने द्वितीय, श्वेता देवी ने तृतीय व पिस्टल एनआर में पवनदीप ने प्रथम, रियान ने द्वितीय, शाक्य एनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को संदीप जाखड़ द्वारा नगद इनाम व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एडवोकेट विनोद मेहता, एडवोकेट सुशील सिहाग, प्रिया मेहता, पार्षद मंगतराय बठला, एडवोकेट आनंद, एडवोकेट अमनदीप धारीवाल, मुस्कान, विजयंत,मन्नत, तेजस, ऋषभ, तेजस्वी, प्रभजोत, वैभव, रूबानी मौजूद थे।

मलोट रोड पर चलाया सफाई अभियान संवाद सहयोगी, अबोहर : अपना अबोहर अपनी आभा मुहिम के तहत शनिवार को मलोट चौक पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर संदीप जाखड़ ने कहा कि हमारी टीम का एक ही उद्देश्य है कि अबोहर की आभा को पुन: बहाल किया जाए, जिसके चलते टीम प्रत्येक शनिवार सफाई अभियान कर शहर की आभा बहाल करने का प्रयास कर रही है। संदीप जाखड़ ने बताया कि उनके व शहरवासियों के सहयोग से ही राजनीति उपर उठकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन न जाने क्यों कुछ नेताओं को यह बात भी हजम नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अकाली व भाजपा नेताओं के कारण ही बीते दस वर्षों तक शहर के हालात नर्क जैसे हो गए थे। उन्होंने सभी से अपील करते कहा कि शहरवासी बढ़चढ़ कर इस अभियान में अपना सहयोग दें व डिस्पोजल एवं प्लास्टिक की बोतलों का कम से कम प्रयोग करें।