विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्शिया बघई ने उत्तर भारत में रहीं प्रथम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 04:07 PM (IST)

भारत को जानो प्रतियोगिता कोरोना महामारी के कारण इस बार आनलाइन माध्यम से करवाई गई।

आर्शिया बघई ने उत्तर भारत में रहीं प्रथम
आर्शिया बघई ने उत्तर भारत में रहीं प्रथम

संस, अबोहर : भारत विकास परिषद द्वारा हर वर्ष करवाई जाने वाली 'भारत को जानो' प्रतियोगिता कोरोना महामारी के कारण इस बार आनलाइन माध्यम से करवाई गई। सीनियर वर्ग में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब पूर्व, पंजाब उत्तर, पंजाब पश्चिम एवं पंजाब दक्षिण के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अबोहर शाखा के राघव गोयल और एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से आर्शिया बघई ने उत्तर भारत क्षेत्र में प्रथम स्थान पाया है। इन बच्चों के अबोहर पहुंचने पर भारत विकास परिषद् के सदस्यों द्वारा गोशाला के प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर फकीर चंद गोयल, पवन कटारिया, नरेंद्र गोयल, परवीन चावला, प्रदीप बुलंदी, हैप्पी हांडा, सतीश लूना, भरत गोयल, अनिल चावला, करन गोयल, रेलिश बघई, कमल खुराना, मुनीश भठेजा, प्राची कटारिया, कविता लूना मौजूद थे। अर्शिया की शानदार उपलब्धि प्रिसिपल स्मिता शर्मा ने बधाई दी है। इन बच्चों को 19-21 जनवरी को कानपुर में होने वाली राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।