श्रीराम नाटक क्लब ने वेद अल्लाह को किया सम्मानित
अबोहर : टीवी शो में अबोहर का नाम रोशन करने वाले डांसर वेद प्रकाश अल्लाह को श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब के सम्मान समारोह में पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सम्मानित किया क्लब के निर्देशक अशोक गुंबर ने बताया कि वेद प्रकाश अल्लाह करीब डेढ़ दशक पूर्व उनके द्वारा आयोजित की जाने वाली रामलीला में भी अपनी कला का प्रदर्शन दिखा चुके हैं।
जासं, अबोहर : टीवी शो में अबोहर का नाम रोशन करने वाले डांसर वेद प्रकाश अल्लाह को श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब के सम्मान समारोह में पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सम्मानित किया क्लब के निर्देशक अशोक गुंबर ने बताया कि वेद प्रकाश अल्लाह करीब डेढ़ दशक पूर्व उनके द्वारा आयोजित की जाने वाली रामलीला में भी अपनी कला का प्रदर्शन दिखा चुके हैं। उन्हें बेहद खुशी है कि रामलीला के इस मंच में अपनी कला दिखाने वाला यह कलाकार आज पूरे देश में शहर का नाम रोशन कर रहा है। वेद प्रकाश ने क्लब पदाधिकारियों का तहेदिल से आभार जताया। इस मौके पर प्रधान रणबीर यादव, चेयरमैन शंकर लाल अग्रवाल, सतीश शर्मा, सतीश गोयल, गो¨बद गुप्ता, अशोक गुंबर, फकीर चंद गोयल, आनंद कांसल, धनपत सियाग, महावीर प्रसाद कौशिक आदि मौजूद थे।