Move to Jagran APP

नाटक प्रतियोगिता में अबोहर पहले और फाजिल्का दूसरे स्थान पर

सेवा भारती की ओर से बाल शिविर का आयोजन सर्वहितकारी स्कूल में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM (IST)
नाटक प्रतियोगिता में अबोहर पहले और फाजिल्का दूसरे स्थान पर

संवाद सहयोगी, फाजिल्का: सेवा भारती की ओर से बाल शिविर का आयोजन सर्वहितकारी स्कूल में किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्यातिथि पुरषोत्तम मोहन चुघ, प्रो. ओपी चावला, विनीत चोपड़ा, विजय सिगला व मधु शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र के आगे पुष्प अर्पित करके किया गया। सबसे पहले स्लोगन व लेख मुकाबले हुए। जिसमें पहले दो स्थान सुरेशवाला के गगन, सैनिया के मनदीप सैनिया ने प्राप्त किए। प्रेरक प्रसंग मुकाबले में बेबी अबोहर ने प्रथम, हर्ष सुरेशवाला ने दूसरा और रिया सुरेशवाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल-कूद प्रतियोगिता में 100 मीटर लड़कियों में सुरेशवाला की रेखा ने पहला, अबोहर की बेबी ने दूसरा और पूनम मोंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची छलांग में बाधा की किरण ने पहला, अबोहर की बेबी ने दूसरा और सुरेशवाला की रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर रेस में सैनिया के कमलजीत ने पहला, अबोहर के रोहित ने दूसरा और फिरोजपुर के गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में सैनिया के कमलजीत ने पहला, फिरोजपुर के गौरव ने दूसरा और अबोहर के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। नाटक प्रतियोगिता में पिछले 9 साल का रिकार्ड कायम रखते हुए अबोहर ने पहला, फाजिल्का ने दूसरा और सुरेशवाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप सीनियर लड़कों में फाजिल्का के हिमांशू ने पहला, फिरोजपुर के कृष ने दूसरा और बाधा के अमरजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की उंची छलांग के सीनियर ग्रुप में सुरेशवाला के काकू ने पहला, सैनिया के राजवीर ने दूसरा और सुरेशवाला के गगन ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शीतू अरोड़ा व सीमा रानी ने अदा की। प्रेरक प्रसंग में हरमिदर सिंह दुरेजा, अशोक गिल्होत्रा व संदीप गिल्होत्रा थे। खेल प्रशिक्षक की भूमिका मेहनबान व रजनीश झींझा ने अदा की। नाटक प्रतियोगिता में विकास कटारिया, भारत भूषण गिल्होत्रा, नरेश मित्तल व विजय सिगला रहे। गीत प्रतियोगिता में हैप्पी ठकराल, सुमन कटारिया, राज कुमार छोकरा मुख्यातिथि रहे व निर्णायक की भूमिका रवि शर्मा व अमित शर्मा ने अदा की। प्रश्न मंच कार्यक्रम के मुख्यातिथि इंजीनियर कीर्ति करण मित्तल, डा. रोशन लाल ठक्कर, एडवोकेट सुरिदर सचदेवा व कुसुम कुमार सचदेवा रहे। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया गया। स्टेज संचालन कृष्ण अरोड़ा व भारती शर्मा ने किया। आयोजन में कृष्ण अरोड़ा, प्रधान संदीप सचदेवा, रमन सेतिया, रमेश सुधा, ओमप्रकाश, रत्न लाल ग्रोवर, जगदीश कटारिया, वरिदर बतरा, भगत सिंह, डा. अशोक शर्मा, रमा भारती, संतोष शर्मा, राज कुमार शर्मा, हुकम चंद, अनिल अग्रवाल, महिदर त्रिपाठी व अन्यों ने सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.